{"_id":"68740540067dcbf60d0ae3b1","slug":"joint-pain-and-skin-patients-increase-due-to-changing-weather-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141057-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़े जोड़ो में दर्द व त्वचा के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़े जोड़ो में दर्द व त्वचा के रोगी
विज्ञापन
बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एससी शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र की पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य मेला गैस्ट्राइटिस, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के 106 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सीने में दर्द संबंधित मरीज को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी के द्वारा 36 मरीज, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या के द्वारा 30 मरीज व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक के द्वारा 40 मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान में संक्रामक रोग तथा डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
दस्तक कार्यक्रम एवं डायरिया रोकथाम के लिए 11 से 31 जुलाई तक आशा बहू एवं आंगनबाड़ी के द्वारा ग्राम स्तर पर जागरूक किया जा रहा है तथा डायरिया प्रबंधन में ओआरएस एवं जिंक के महत्व की जानकारी दी जा रही है। अधीक्षक ने बताया कि डायरिया का प्रभाव पांच साल तक के बच्चों , कुपोषित व अतिकुपोषित तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक होता है। इसलिए डायरिया के समय चिकित्सीय इलाज व परामर्श बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, रवींद्र कुमार, प्रिंस पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, अमित तिवारी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
धेंसा क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में बुखार के अधिक मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट ने सभी का इलाज किया। फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने बताया कि 17 मरीज आरोग्य मेले में आए थे।
उधर घोसियारी पीएचसी पर फार्मासिस्ट नूरुल हसन ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि इस समय सर्दी, जुकाम बुखार, स्किन संबंधी समस्या के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सभी मरीजों को धूप में न निकलने की सलाह दी जा रही है बारिश के मौसम में वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं।