फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Joint B.Ed entrance exam will be held at four centers today

Siddharthnagar News: आज चार केंद्रों पर होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Joint B.Ed entrance exam will be held at four centers today
सिद्धार्थनगर। जिले के चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बीएड सयुंक्त प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में 1544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन, निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें रतनसेन डिग्री व इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ व बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज सिद्धार्थनगर में दो पालियों में परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे व पीसीओ बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ एक फोटो युक्त वैध पहचानपत्र लाना होगा। बिना पहचानपत्र के परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है, नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed