{"_id":"6467b6b75a1bd5b9000abf79","slug":"join-the-family-in-the-khelo-india-university-games-torch-rally-jayendra-kumar-siddharthnagar-news-c-7-1-173640-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली में सपरिवार हों शामिल : जयेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली में सपरिवार हों शामिल : जयेंद्र कुमार
Fri, 19 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली 21 मई एवं 22 मई 2023 को जिले में रहेगी। सभी लोग अपने परिवार के साथ मशाल रैली में प्रतिभाग करें। जिससे जिले में मशाल रैली को सफल बनाया जा सके। साथ ही खेलो इंडिया के तहत लोगो को खेलों के प्रति जागरूक करे। ये बातें सीडीओ एवं प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कहीं।
प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के चार जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से पांच जून 2023 तक आयोजित हो रहा है। इन खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से पांच मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मशाल प्रज्ज्वलित कर चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई है। मशाल रैलियां संपूर्ण प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार करेंगी। इस क्रम में 21 मई को मशाल रैली बस्ती-सिद्धार्थनगर बार्डर से जिले में स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचेगी। 22 मई को सुबह छह बजे से नौ बजे तक मशाल रैली का स्टेडियम से शुभारंभ होकर हाइडिल तिराहे से मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने से सिद्धार्थ चौक होते हुए विवेकानंद तिराहे से ओवरब्रिज पार कर साड़ी तिराहे से वापस स्टेडियम पहुंचेगी। सुबह नौ बजे से 10 बजे तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नाश्ता। 10 बजे से 12 बजे तक लोहिया कला भवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद लोहिया कला भवन से दोपहर दो बजे बांसी और बांसी से चार बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री मौजूद रहे।
बच्चे करेंगे स्वागत
मशाल रैली के जिले में आगमन के दौरान 22 मई को 12 बजे से दो बजे तक स्कूली बच्चों की टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। दो बजे मशाल रैली वाहन को स्कोर्ट के साथ बांसी के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से चार बजे तक सरदार पटेल इंटर काॅलेज बांसी में मशाल रैली का स्वागत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।