{"_id":"5783d3ab4f1c1b0f7a13da07","slug":"jlmav-live-the-miserable","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमाव से जीना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमाव से जीना हुआ दुश्वार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
महादेव बुजुर्ग गांव में मार्ग पर जलजमाव से हो रही परेश्ाानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परसा। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के निकट बगही तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग पर कई जगह जलजमाव से आसपास के लोग बारिश के मौसम में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इन जगहों पर संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे से मानपुर व महादेव बुजुर्ग होते हुए सेमरहना व बगही नेपाल सीमा तक जाने वाला पीडब्ल्यूडी मार्ग मरम्मत और देखरेख न होने के कारण पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। मौजूदा समय में तुलसियापुर चौराहे से रौनिहवा तक मार्ग का चयन पीएमजीएसवाई के तहत हो चुका है और यह मार्ग बन भी रहा है, लेकिन रौनिहवा मोड़ से लेकर सेमरहवा व रौनिहवा मोड़ से ही बगही तक की सड़क पूरी तरह खराब है।
महादेव बुजुर्ग गांव में जलजमाव व कीचड़ होने के कारण आए दिन मोटरसाइकिल व साइकिल सवार फिसल कर गिरते हैं और चोटिल होते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। जलजमाव की समस्या पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बीडीओ बढ़नी से इस संबंध में वार्ता कर साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जाएगा।