फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   jila panchyat president election

अपने सदस्यों को सहेजने में नाकाम रही सपा, मिली करारी हार

Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
jila panchyat president election
अपने सदस्यों को सहेजने में नाकाम रही सपा, मिली करारी हार
विज्ञापन

- सपा के समर्थन से जीते थे 15 सदस्य, मिले पांच मत
- भाजपा ने निर्दलीय समेत विपक्षी सपा के मतों में की सेंधमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के सर्वाधिक 15 सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली सपा अध्यक्ष पद के चुनाव में धड़ाम हो गई। सपा प्रत्याशी सिर्फ पांच मत पाकर चुनाव हार गईं। इससे साफ हो गया कि सपा अपने सदस्यों को ही सहेजने और उन्हें पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने में असफल रही।
जिला पंचायत में सपा के 15, भाजपा के नौ, निर्दलीय 15, कांग्रेस के तीन, बसपा के दो और अपना दल एस का एक सदस्य चुनाव जीते था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मात्र नौ सीट पर जीत हासिल करने वाली भाजपा प्रत्याशी ने 40 सदस्यों को अपने पाले में खड़ा कर दिया। भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय समेत कांग्रेस, बसपा के साथ सपा के सदस्यों में भी सेंधमारी करने में सफल रही। जबकि सपा प्रत्याशी अपने सदस्यों को ही सहेजने में नाकाम रही। उसे 15 में सिर्फ पांच मत ही मिल सके। पार्टी कार्यकर्ताओं की मानें तो सपा प्रत्याशी अपने सदस्यों से भी संपर्क नहीं कर पाए जिससे चुनाव में सपा प्रत्याशी की रणनीति असफल साबित हुई। नतीजा रहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सपा चुनाव नहीं जीत सकी और भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत का परचम लहरा दिया।
विज्ञापन

00000000
पांच में किसके शामिल हैं मत
सपा प्रत्याशी को मिले पांच मत किसके थे, यह चर्चा में रहा। यह मत सपा समर्थित सदस्यों के थे, अथवा निर्दलीय या फिर बसपा और कांग्रेस के सदस्यों के मत इसमें शामिल हैं। चुनाव में कई दलों के सदस्यों की निष्ठा पर सवाल खड़े होते रहे, जिससे लोग तरह-तरह के कयास लगाते नजर आएं। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भी लोग चर्चा करते दिखे कि कौन किसके साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
भाजपा की गाड़ियों से उतरे विपक्षी सदस्य
मतदान के दौरान कई तरह के नजारे सामने आए। कलेक्ट्रेट गेट के सामने तक सदस्यों को पहुंचाने वाली लक्जरी गाड़ियों पर भाजपा के झंडे लगे थे लेकिन उनसे उतरने वाले सदस्य निर्दलीय अथवा विपक्षी दल से संबंधित रहे। यहां तक कि विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं, उन्हें मतदान करने के लिए मिले सहयोगियों में भाजपा के वफादार कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed