फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   jila panchyat president election

सुरक्षा के साये में हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान

Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
jila panchyat president election
सुरक्षा के साये में हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट गेट पर चेकिंग के बाद दिया गया प्रवेश
- मतगणना स्थल पर डटे रहे एसपी, एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए शनिवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। पांच स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। इसके बाद मतदाता अंदर वोटिंग करने के लिए पहुंच सके। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। इसके मद्देनजर एसपी, एएसपी निगरानी करते नजर आएं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा दोनों प्रमुख दल मैदान में थे। शनिवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में वोटिंग शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर साड़ी तिराहा से कलेक्ट्रेट गेट तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पहली बैरिकेडिंग सनई चौराहे पर गई थी। इसमें वोटर और उनके साथ आए लोगों के साथ ही जरूरतमंदों को अंदर पास दिया गया। वहीं अन्य वाहनों को सनई के रास्ते पकड़ी भेज दिया गया। इसके आगे साड़ी तिराहा पर बैरिकेडिंग की गई थी। यहां परिचय पत्र देखने के बाद वोटरों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। यहां से निकलने के बाद कलेक्ट्रेट गेट पर इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन से होकर वोटरों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। यहां पर सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे, एसओ लोटन कपिलवस्तु महेश सिंह चेकिंग पर लगे हुए थे। यहां परिचय पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अंदर दो बैरियर लगाए गए थे, जहां दोनों पर परिचय पत्र देखा गया और फिर अंदर जाने दिया गया। यहां पर सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव, एसएचओ शोहरतगढ़ आरबी सिंह, निरीक्षक राधेश्याम राय, डीके श्रीवास्तव मौजूद रहे। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने पाए इसे ध्यान में रखते हुए एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, एएसपी सुरेशचंद रावत भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते हुए दिखे। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed