फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jewelry shop theft solved; accused from Nepal arrested.

Siddharthnagar News: आभूषण दुकान में चोरी का खुलासा, नेपाल का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelry shop theft solved; accused from Nepal arrested.
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना पुलिस ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित एक आर्टिफिशियल आभूषण की दुकान में हुई चोरी का शुक्रवार को खुलासा करते हुए नेपाल निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि 17 जुलाई की रात नेशनल हाईवे स्थित वन ग्राम गोल्ड नामक आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान खुनुवां बाईपास स्थित प्लाईवुड तिराहे से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा थाना क्षेत्र के हथौसा निवासी निरंजन केवट उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तीन ब्रेसलेट, दो जोड़ी कंगन, नौ अंगूठियां, दो नेकलेस, दो जोड़ी कान के टॉप्स, पांच मंगलसूत्र लॉकेट, एक चेन, एक हार और 1,500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार सभी आभूषण चोरी के हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed