फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   JD Buddhist museum in the third eye

तीसरी आंख की जद में बौद्ध संग्रहालय

Wed, 16 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
JD Buddhist museum in the third eye
कपिलवस्तु बौद्ध संग्रहालय में लगा सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु में पुरातत्व विभाग के नवनिर्मित संग्रहालय में कड़ी निगरानी रहेगी। संग्रहालय का हर कोना तीसरी आंख की जद में होगा। इसके लिए दो मंजिले संग्रहालय में 45 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के माध्यम से कर्मचारी पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं के पास से गुजरने वाले हर सख्श पर नजर रखेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य द्वार से लेकर हर कमरे तक कैमरे लगाने और उसे चालू करने का काम जोरों पर है।
विज्ञापन

दुनिया भर में फैले बौद्ध अनुयाइयों के लिए कपिलवस्तु किसी तीर्थ कम नहीं है। यह वही भूमि हैं, जहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के आरंभिक 29 वर्ष बिताए। उनका बचपन इसी क्षेत्र में बीता है।
विज्ञापन


अस्सी के दशक में हुई खुदाई के दौरान मिले पुरातत्विक अवशेषों से यह पुष्ट भी हो चुका है। गनवरिया और पिपरहवा की खुदाई में यहां से भगवान बुद्ध के अस्थि कलश के साथ ही तमाम ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि प्राचीन कपिलवस्तु यहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई में मिले इन अवशेषों को फिलहाल दिल्ली और कोलकाता के संग्रहालय में रखा गया है, जिसे अब नवनिर्मित संग्रहालय में लाया जाएगा। पुरातत्व विभाग के इस संग्रहालय का उद्घाटन 18 मार्च को केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा करेंगे।

संग्रहालय में रखे जाने वाले पुरातत्विक अवशेष न सिर्फ हजारों वर्ष पुराने हैं, बल्कि दुनिया भर में फैले बौद्ध अनुयाइयों के लिए दर्शनीय और बेशकीमती भी। लिहाजा इनकी सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।

संग्रहालय को पूरी तरह सीसी टीवी कैमरे की जद में लाया जा रहा है, ताकि कोई भी गतिविधि छिप न पाए। संग्रहालय में प्रवेश से लेकर बाहर आने तक व्यक्ति की हर गतिविधि कैमरे की नजर में रहेगी। दो मंजिला परिसर में कुल 45 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी फिटिंग पूरी हो चुकी है, अब सेटिंग का कार्य जारी है।


इसे गुरुवार तक पूरा कर लिया जाएगा। सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजीव के मुताबिक कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सेटिंग का काम जारी है। इसे गुरुवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed