फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   JCB runs on illegal tin shed built on government land

Siddharthnagar News: सरकारी जमीन पर निर्मित अवैध टीन शेड पर चला जेसीबी

Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on illegal tin shed built on government land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। नगर पंचायत के शास्त्री नगर में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत के कर्मियों ने शनिवार को जेसीबी चलाकर कब्जा मुक्त कर दिया।

मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बर्डपुर गोसाईगंज मार्ग पर सरकारी स्वामित्व की नवीन परती भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था। मौके पर मौजूद तहसीलदार पीयूष कुमार ने बताया कि गांव की सरकारी भूमि पर दो लोगों की ओर से मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया था। इसे हटाने का नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। टीम ने पैमाइश कराने के बाद सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन लगाकर ढहाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसीलदार कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले के पालन में दो लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आलोक रंजन का टीन शेड और जयंत्री प्रसाद के पीछे की नीव ध्वस्त करा दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर वासी इस बात का ख्याल रखे कि कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जा न करें। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, ईओ नवीन कुमार सिंह, हल्का लेखपाल दुर्गेश पांडेय, रामशंकर यादव, देवेंद्र त्रिपाठी, विनय पांडेय, अवनीश त्रिपाठी, लिपिक सूरज प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed