{"_id":"575061914f1c1b7d2810b968","slug":"jcb-removed-encroachments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी कस्बे में हटवाया जा रहा अतिक्रमण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ओम प्रकाश गुप्त व सीओ शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने नाले-नालियों के कब्जे हटवाए। सरकारी भूमि पर निर्मित निर्माण को भी जेसीबी से ढहवा दिया। दोपहर बाद अभियान में नगर के चमनगंज से गोला बाजार मालगोदाम रोड से बस तिराहा से डिहवा होते हुए चट्टी बाजार क्षेत्र तक अतिक्रमण हटवाया गया।
इस दौरान हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा। सडक पर हैंडपंप को अतिक्रमण मानकर उखाड़े जाने पर लोगों ने विरोध जताया। गर्मी का हवाला देते हुए हैंडपंप न हटाने की मांग की, जिस पर अफसरों ने उसे छोड़ दिया।
वहीं पोखरा डिहवा व रामलीला मैदान के पास से दर्जनों ऐसे लावारिस मुर्गों व बतखों को कब्जे में लिया गया, जो पैदल व साइकिल सवारों को आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि नगर की सड़कों को छुट्टा पशुओं व बंदरों के आतंक से भी जल्द ही मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए सड़क की पटरियों पर दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। अभियान को सफल बनाने में नगर पंचायत के ईओ विकास आनंद, थाना इंचार्ज ढ़ेबरुआ इंद्रजीत यादव, चौकी इंचार्ज बढनी हरिनारायण दीक्षित, नगर पंचायत के सफाई नायक जनकराम व एसएसबी के जवान शामिल रहे।