फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jawans and youths took out the tricolor march, sang the national anthem at the Aligarhwa border

Siddharthnagar News: जवानाें व युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, अलीगढ़वा बाॅर्डर पर गाया राष्ट्रगान

Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jawans and youths took out the tricolor march, sang the national anthem at the Aligarhwa border
सिद्धार्थनगर। मेरी माटी मेरा देश कर्यक्रम के तहत सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के छात्र-छात्राओं ने एसएसबी जवानों के साथ तिरंगा रैली निकाली। विश्वविद्यालय परिसर से होते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अलीगढ़वा सीमा पर पहुंचे, जहां सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन

कपिलवस्तु स्तूप से एसएसबी बीओपी प्रभारी वंजी नाथन ने हर घर तिरंगा रैली निकाली, वहां से एसएसबी जवान और छात्र-छात्राएं चलने लगे। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक बाबू ने मेरी माटी मेरा देश अभियान एवं काकोरी एक्शन दिवस के अवसर पर काकोरी घटना में शहीद वीरों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी सहित शहीद वीर जवानों के जीवन के बारे मे संबोधित किया। रैली की सुरक्षा में कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र राय साथ रहे। इस दौरान प्रो. शिवम शुक्ल, डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. धर्मेंद्र, संतराम चौधरी, इश्तियाक अहमद, गुड्डू, चंद्रभान कशौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली
फोटो- है
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बिस्कोहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इटवा से निकली रैली बिस्कोहर बस अड्डे पर समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में बाइक सवार भाजपाइयों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र देश भक्तिमय कर दिया। बिस्कोहर बस अड्डे पर निजी विद्यालय में आयोजित जनसभा में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। उन्होंने इस अभियान को हर घर तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर संजय सिंह, सुधीर त्रिपाठी, कालिया अवस्थी, राजेश द्विवेदी, अमित पांडेय, अखंड पाल, अमरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। इटवा कस्बे के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से दोपहर 12 बजे निकली रैली में बाइक पर सवार लोग राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारत माता के नारे लगा रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, रामतेज शुक्ल, इंद्रसेन सोनी, ओपी तिवारी, राम सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घर-घर तिरंगा झंडा का वितरण किया

फोटो- है
सिद्धार्थनगर। नगर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को भी मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घर-घर तिरंगे का वितरण किया। नगर पंचायत बिस्कोहर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ घर-घर जाकर तिरंगा बांटा। बताया कि लोगों को घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर पंचायत के लिपिक सुधीर कुमार रावत ने बताया कि नगर के 15 वार्डों में सात हजार तिरंगा बांटा गया है । तिरंगा वितरण में नगर के सफाई नायक विद्या प्रकाश मौर्य, मोनू गुप्ता, मनोज यादव, कृपा शंकर पांडेय, विशाल गिरी, मंगेश दूबे आदि मौजूद रहे।
---
महतिनियां खुर्द में बच्चों ने निकाली रैली

फोटो- है

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक के महतिनियां खुर्द में कंपोजिट विद्यालय महतिनियां खुर्द के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बच्चों ने लोगों से घरोंं पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। लालजी शुक्ला ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। पर्व के बाद तिरंगे को सम्मान सहित उतार कर सुरक्षित रखें। इस दौरान सचिव विवेक कुशवाहा, प्रधानाध्यापक विवेक कुमार, राम सहाय, अफजल दुर्गा, बब्बू आदि मौजूद रहे। संवाद
---
सपाइयों ने डुमरियागंज में निकाली तिरंगा यात्रा

फोटो- है

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर के सपा कार्यालय से सपा नेता रामकुमार चिंकू यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। घरों और चौराहों पर झंडे लगवाने के साथ ही लोगों में झंडे का वितरण किया गया। मंदिर चौराहा होते हुए खीरा मंडी, तेलियाना मोहल्ला से कार्यालय पर यात्रा समाप्त हो गई। चिंकू यादव ने कहा कि हर नागरिक को घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देना चाहिए। इस दौरान रघुनंदन पांडेय, सत्यनारायण यादव, वजीर हसन, सफायत अली, अवधेश सिंह, अज्जू सिंह, दिवाकर यादव आदि मौजूद रहे।
---
विधायक ने वितरित किया तिरंगा झंडा

फोटो।

शोहरतगढ़। ब्लाॅक के खुनुवा बाजार में विधायक विनय वर्मा ने सोमवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया। उन्होंने एसएसबी के जवानों व पुलिस वालों को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। एसएसबी 43वीं वाहिनी के खुनुवा बीओपी प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह पंवार, पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामदास मौर्य, रत्नेश सोनी, विजय गुप्ता, विष्णु सिंह, शरद सिंह, विपिन सोनी, अजय वरुण, अशोक चौरसिया आदि मौजूद थे।

---
बढ़नी के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी के जवानों व श्री ब्रजेश्वरी इंटर काॅलेज घरुआर के छात्र-छात्राओं ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा विद्यालय से पचपेड़वा तिराहा, मालगोदाम चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए एसएसबी कैंप कार्यालय पर समाप्त हो गई। इस दौरान सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य,अजय कुमार राय, महेश सिंह,घारा राम, सर्वेश्वर प्रसाद, रंगीलाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed