फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   janta karphu ka samarthan

जनता कर्फ्यू, शहर से लेकर गांवों तक पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 08:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
janta karphu ka samarthan
शहर में गश्त करती सदर थाने की पुलिस। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जनता कर्फ्यू: शहर से लेकर गांवों तक पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का असर रहा। जनपदवासियों ने अहसास कराते हुए हर कदम साथ निभाया। गांवों, कस्बों और गली-मोहल्लों में चहलकदमी बंद रही। मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में भी सन्नाटा रहा। सड़कों पर प्रशासनिक अमले के आला अफसरों, पुलिस के जवान एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अलर्ट रहे।
दुनिया में कोहराम बचाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ देश सजग है। सभी इससे बचने के लिए-लिए अपने-अपने स्तर से उपाय कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी प्रमुख चौराहों पर अमूमन भीड़ लगी रहती थी। चाय-पान की दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा रहता था। पीएम के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का साथ स्वयं जनता ने ही दिया और अपने घरों में कैद रहे। परिवार के मुखिया ने सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक किया। शहर का सिद्धार्थ तिराहा, हाईडिल तिराहा, बांसी स्टैंड तिराहा, साड़ी तिराहा पर भी सन्नाटा पसरा रहा। कर्फ्यू के बीच हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल पूरे जिले में भ्रमण किया। इसके अलावा एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, सदर थाना प्रभारी आरबी सिंह भी अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

मुंबई से आने वाले यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग
रविवार को मुंबई से चलकर गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस के नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उतरने वाले यात्रियों की सघन जांच-पड़ताल की। फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने 125 यात्रियों की इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच की। स्थानीय पुलिस भी साथ रही। इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हुई सफाई, फागिंग
रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान एक तरफ जहां नागरिक घरों में कैद रहे, वहीं नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के कर्मचारी मुख्य सड़क के साथ गली-मुुहल्लों में साफ-सफाई की और फागिंग भी की। उपजिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम के निर्देशन में हुए इस कार्य में अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र गुप्ता के साथ सफाई नायक दीपक कुमार की भूमिका अहम रही।
सांसद ने लॉक डाउन की उठाई मांग
जनता कर्फ्यू के दौरान डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल भी रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर समय व्यतीत किया। इस दौरान वह समाचार पत्रों का अध्ययन करने के बाद टीवी चैनलों से देश-विदेश की गतिविधियों से रूबरू हुए। मोबाइल के जरिए समर्थकों, कार्यकर्ताओं को सफल बनाने की अपील भी की। सांसद ने कहा कि पीएम के आह्वान का असर रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन घोषित करने की मांग की है।
विधायक ने पढ़ा संन्यासी से सिंहासन तक की पुस्तक
जनता कर्फ्यू के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही ने रविवार को नित्य क्रिया के बाद अपने आवास पर ही रहे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से लिखी गई पुस्तक संन्यासी से सिंहासन तक का अध्ययन किया। बीच-बीच में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं, समर्थकों को फोन कर सफल बनाने की भी अपेक्षा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताए बचाव के तरीके
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के गांधीनगर वार्ड स्थित आवास पर जनता कर्फ्यू के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव भी घर से बाहर नहीं निकले। वह पत्नी, बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों को समझाया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया। इस बीच पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से फोन के जरिए सफल बनाने का आह्वान भी किया।

दलीय राजनीति से ऊपर उठे समाज
राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस के भयावह से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से संकल्प लेने की आवश्यकता है। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी राजनीतिज्ञों को दलीय राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed