{"_id":"6508ae83e6144908e4020ee4","slug":"jam-started-again-at-siddharth-tiraha-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4927-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थ तिराहे पर फिर लगने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थ तिराहे पर फिर लगने लगा जाम
Tue, 19 Sep 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका ने जाम से शहरियों को निजात दिलाने के लिए सिद्धार्थ तिराहे से ठेले वालों को हटवाया था। इसके बाद यहां फिर से जाम लगने लगा है। सोमवार शाम को सिद्धार्थ तिराहे के दोनों तरफ लगे सब्जी के ठेले और फुटपाथ किनारे सड़क पर सब्जियों की दुकान से वाहन रेंगते नजर आए। सात बजे लगे जाम में फंसे लोग आधे घंटे बाद निकल सके। इस दौरान रोडवेज की बस और ऑटो भी जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे बाइक सवार दीपांकर, अनुज और गोलू का कहना था कि अगर सड़क किनारे अतिक्रमण स्थायी रूप से हट जाता तो आवागमन में राहत मिलती। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वसूली के खेल में ठेला वालों को सड़क पर जगह निर्धारित कर दी जाती है। संवाद
विज्ञापन