फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   jam in city

Siddharthnagar News: बेलगाम जाम, नहीं है शहर में पार्किंग का इंतजाम

Sun, 05 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
jam in city
शहर के ​सिद्धार्थ तिराहे से कपिलवस्तु मार्ग पर लगा जाम। संवाद
फोटो- है
विज्ञापन

शहर के दोनों तरफ और स्टेशन रोड पर दुकानों के सामने सड़क पर वाहन खड़ा कर देने होती है समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नगर में जाम की समस्या बेलगाम हो चुकी है। एक तरफ रेलवे फाटक गिरने तो दूसरी तरफ सड़क पर वाहन खड़े कर देने से हर दिन जाम की समस्या से शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लाइलाज बीमारी बन चुकी है। इसके समाधान के लिए प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी आगे नहीं आ रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो दीपावली और छठ पर्व पर नगर में बाजार करने के लिए आने वालों को जूझना पड़ेगा। शनिवार शाम को नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई तो लोग बेचैन हो उठे।

बीच शहर में रेलवे क्राॅसिंग शहर को दो हिस्सों में बांटती है। अशोक मार्ग से बांसी तिराहा तक शहर की मुख्य सड़क तकरीबन डेढ़ किलोमीटर है। इस मार्ग के दोनों तरफ दुकानें और बाजार है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानें हैं। टू लेन की सड़क बनी है, लेकिन दुकानदार अपना सामान सड़क से सटाकर रखते हैं। इसके साथ ही खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

शाम होते ही बाजार में भीड़ बढ़ती है। जैसा कि शनिवार की शाम को देखा गया। रेलवे क्राॅसिंग के दूसरे छोर पर सिद्धार्थ तिराहा और स्टेशन रोड जाम की गिरफ्त में था। इसी बीच ट्रेन आ गई तो स्थिति और विकट हो गई। रेलवे क्राॅसिंग खुलने के 20 मिनट बाद तक जाम की स्थिति बनी रही। कारण यह कि सड़क के किनारे बाइक और चार पहिया खड़ा करके लोग खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। इसलिए भी जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर जाम का कारण सड़क पर ठेला और दुकानदारों का सामान, ऊपर से सब्जी वालों की बोरी। इससे समस्या और बढ़ी हुई नजर आई। सोहांसा निवासी रामतेज बीमार बच्ची को लेकर घर जा रहे थे। उन्हें जाम से निकलने में काफी दिक्कत हुई। स्टेशन रोड पर दुकानों के सामने और ठेला से समस्या बढ़ जाती है।
यही हाल आगे गांधी आश्रम के सामने भी दिखा। यहां सड़क से सटाकर दुकान लगी होने के कारण जाम दिखा। नगर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि हर दिन 50 हजार से अधिक लोग जाम का सामना करते हैं। नगर पालिका को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।



त्योहार में खरीदारों की लगती है भीड़
दुर्गा पूजा, धनतेरस, दीपावली, छठ पर्व पर खरीदारी के लिए लोग नौगढ़ बाजार में ही आते हैं। नेपाल बाॅर्डर से लेकर, महराजगंज जनपद के बाॅर्डर उसका क्षेत्र में भी लोग मुख्यालय पर ही कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन सहित अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए आते हैं। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। ऐसे में त्योहार में जाम लगने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।


कोट

शहर में जाम से बचने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन के सहयोग से भूमि चिह्नित करके पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। यह कार्य दीपावली बाद शुरू होगा।

-विंध्याचल, ईओ नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed