{"_id":"6229cb2f6c81b10aeb33b3d0","slug":"itwa-election-result-2022-siddharthnagar-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharth Nagar Election Seat Result: भाजपा से बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी हारे, सपा ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharth Nagar Election Seat Result: भाजपा से बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी हारे, सपा ने हराया
Thu, 10 Mar 2022 05:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Mar 2022 05:34 PM IST
सार
सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी थे। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
सतीश चंद्र द्विवेदी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने 1526 वोटों से हरा दिया है। सपा को 63631 और भाजपा को 62105 मत मिले हैं।
विज्ञापन
इटवा विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय ने सातवीं बार जीत दर्ज की। उन्होंने 1707 वोटों से बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को हराया। अंतिम दौर में दो बूथों की ईवीएम नहीं खुलने की बात सामने आई। उनमें 900 वोट थे, जो जीत-हार के अंतर से कम थे। इस कारण दोपहर तीन बजे भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थक काउंटर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
इटवा विधान सभा क्षेत्र से शुरुआती बढ़त लेने वाले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कांटे की टक्कर में हरा दिया। वे वर्ष 2012 में डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से चुनाव हारे थे।
विज्ञापन
माता प्रसाद पांडेय 1980,1985,1989,2002,2007,2012 में विधान सभा क्षेत्र इटवा से अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। इस दौरान वह 1989 में स्वास्थ्य मंत्री, 2007 में श्रम मंत्री व उसके बाद प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष व उसके बाद 2012 में विधानसभाध्यक्ष बने थे।
बता दें कि सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी थे। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा था। इटवा का मुकाबला शुरू से ही कड़ा था। भाजपा व सपा के बीच अच्छी लड़ाई रही। हालांकि, कैडर के वोट के सहारे बसपा और मुस्लिम मतों के सहारे कांग्रेस भी लड़ाई को रोचक बना सकती थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका।