फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ITI admission process started, youth will study and become skilled

Siddharthnagar News: आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पढ़ेगे और हुनरमंद होंगे युवा

Mon, 26 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
ITI admission process started, youth will study and become skilled
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानबसालिया। संवाद
सिद्धार्थनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन जुलाई तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद युवा रोजगार की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नौ जून से ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। तीन जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जाएगा। उसके बाद मेरिट के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। विभागीय लोगों का कहना है कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए। सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सबको हुनर सबको काम अभियान चला रही है। आईटीआई में एक वर्ष एवं दो वर्ष अवधि के विभिन्न ट्रेड हैं, जिसमें रूचि के अनुसार छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के संस्थान शहर, डुमरियागंज, इटवा, बांसी में स्थित हैं। इनमें 1300 सीटें हैं। जिनमें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। जिसकी फार्म भरने की अंतिम तिथि तीन जुलाई तक है। फार्म भरने के लिए www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश से चूके तो तीन निजी आईटीआई बनेंगी सहारा
जिले में चार राजकीय के अलावा तीन निजी आईटीआई कॉलेज भी संचालित किए जा रहे हैं। मेरिट कम होने या अन्य कारणों से यदि विद्यार्थियों को राजकीय आईटीआई में प्रवेश नहीं मिलता है तो वे निजी आईटीआई का सहारा ले सकते हैं। यहां फीस थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन साल खराब होने से बचाने में यह आईटीआई सहारा बन सकती हैं। विभाग के अनुसार जिले की निजी आईटीआई में करीब 467 सीटें हैं।



राजकीय आईटीआई सीटों की संख्या
आईटीआई- सीट
नौगढ़ - 356
डुमरियगंज- 200
इटवा प्रथम - 348
बांसी -356
-----

वर्जन
आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से ट्रेड की जानकारी करके आवेदन कर सकते हैं। अपनी पसंद के विषय को चुनेंगे तो दक्षता हासिल करने में आसानी होगी।

- मस्तराम वर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed