{"_id":"67718fcb6df3e6bede0d563a","slug":"it-park-will-be-inaugurated-in-the-festival-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129873-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महोत्सव में होगा आईटी पार्क का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महोत्सव में होगा आईटी पार्क का उद्घाटन
Sun, 29 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। 29 जनवरी से शुरू होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव में 25 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से शुरू हो रहे आईटी पार्क का उद्घाटन होगा। यह जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश में आईटी और व्यवसाय को सहयोग मिलेगा। वहीं अन्य उद्योगों के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इससे अलावा स्थानीय स्तर पर विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
आईटी पार्क के साथ इंटेक सिटी सेंटर की शुरुआत होनी है, जो 125 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट होगा। इससे डुमरियागंज के वासा में अस्पताल, स्कूल व हाउसिंग की सुविधाएं भी मिलेगी। साथ ही देश भर के लुलु माॅल में सिद्धार्थनगर के कालानमक चावल और उससे बने बेकरी की बिक्री होना तय हो गया है। बर्डपुर में युवा उद्यमी डॉ. अजय रावत ने कालानमक चावल के बिस्कुट सहित अन्य बेकरी के सामान की फैक्टरी लगाई है।
उद्योग विभाग के मुताबिक सैंपल की जांच हो चुकी है और माॅल में बिस्कुट व चावल की बिक्री शुरू होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही जिले में पूर्वांचल रबर फैक्टरी शुरू करने का काम तेजी से हो रहा है। यह 15 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
जमीन मिलते शुरू होगा 150 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट : रिलायंस ने सीबीजी प्लांट लगाने के लिए 15 एकड़ जमीन की मांग की है। इसके शुरू होने में 150 करोड़ रुपये निवेश की संभावना है, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिली है।
प्रोजेक्ट शुरू होते ही पराली सहित अन्य जैविक अवशेष के अंतर्गत गैर प्लास्टिक कूड़े की बिक्री भी होती। लो लैंड जमीन होने के कारण प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह सीबीजी प्लांट का 30 करोड़ रुपये का एक और प्रोजेक्ट अटका है, जिसमें 15 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। 25 करोड़ रुपये के डेयरी प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं हो सकी है।