फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'It is good to follow the path of humanity'

‘मानवता के रास्ते पर चलने में ही भलाई’

Sun, 24 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
'It is good to follow the path of humanity'
‘मानवता के रास्ते पर चलने में ही भलाई’
विज्ञापन

डुमरियागंज। हल्लौर कस्बा स्थित बड़ा इमामबाड़ा कला में शनिवार की रात हुसैनी यूथ फाउंडेशन की ओर से जश्न-ए-मिलादुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया। शायरों ने अपने अंदाज में रसूल की शान में कसीदे और कलाम पढ़े। वक्ताओं ने कहा कि मानवता के रास्ते पर चलने में ही भलाई है।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम की शुरुआत कारी शकील अहमद ने तिलावत-ए-कलाम पाक से की। इसके बाद नात ए पाक शादाब हुसैन व मुमताज हल्लौरी ने पढ़ा। इसके अलावा कार्यक्रम में कामयाब हैदर, हसन जमाल, हानी हल्लौरी, खुलूस हल्लौरी, लकी हल्लौरी, बेताब हल्लौरी ने अपने-अपने अंदाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की शान में कलाम और कसीदा पेश किया। मौलाना मोहम्मद हसन तथा जाकिर जमाल हैदर ने इस्लाम धर्म प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की जिंदगी और किरदार के बारे में जानकारी दी। कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद की आमद से पहले पूरी दुनिया में बुराइयों का बोलबाला था। हजरत मोहम्मद की पैदाइश के बाद दुनिया में अमन व शांति का माहौल बना।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद हसन ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने हमेशा लोगों को सच्चाई, भलाई और अमन के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। हजरत मोहम्मद के बताए हुए हक, सच्चाई और शांति, मानवता के रास्ते पर चलने में ही समाज तथा दुनिया की भलाई है। इस दौरान महबूब हल्लौरी अली, राहिब रिज्वी, रिजवान, राजू, इंतजार अकबर, शारिब, मोजिज, जानू, आबिद रिजवी, विक्की, वजीर हैदर, जानशीन, मोजिज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed