फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   iron gate will be establish in samvilian schools

लोहे के गेट से बचाएंगे स्मार्ट क्लास के उपकरण

Fri, 31 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
iron gate will be establish in samvilian schools
लोहे के गेट से बचाएंगे स्मार्ट क्लास के उपकरण
विज्ञापन

विद्यालय में होने वाली चोरी रोकने के लिए शुरू हुई कवायद
जिले के 352 संविलियन विद्यालयों में लगाया जाएगा गेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालय में होने वाली चोरी की घटनाओं को देखते हुए जिले के 352 स्मार्ट क्लास वाले संविलियन विद्यालयों में लोहे के गेट लगाने की कवायद शुरू हुई है। लोहे का गेट लगाकर उपकरण की सुरक्षा की जाएगी। इसके लिए बीएसए की ओर से विद्यालयों को गेट लगाने की धनराशि भी जारी की जा रही है।

जिले में 1924 प्राथमिक और 743 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। मौजूदा समय में 3.54 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। जिन्हें निशुल्क शिक्षा के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। वहीं, विद्यालयों में अक्सर गैस सिलिंडर, पंखा और अनाज आदि चोरी के मामले में सामने आते हैं। विद्यालयों में संसाधन बढ़ाने के साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास भी चलाए जा रहे हैं। जिले में 352 ऐसे संविलियन विद्यालय हैं, जहां स्मार्ट क्लास संचालित कराया जाता है। यहां पर बड़ी राशि खर्च करके उपकरण खरीदे गए हैं। ऐसे में उनके चोरी होने की आशंका अधिक रहती है। विद्यालयों के उपकरण सुरक्षित रहें। इसके लिए विद्यालयों में लोहे के गेट लगाए जाएंगे। इसके पीछे उद्देश्य है कि अगर विद्यालय सुरक्षित रहेगा तो संसाधन भी सुरक्षित रहेगा। गेट लगाने के लिए प्रति विद्यालय को 12 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि भी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन्हें सुरक्षित करने के बाद आगे अन्य विद्यालयों में गेट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि संविलियन विद्यालयों को चिह्नित करके उपकरण की सुरक्षा के लिए लोहे के गेट लगाए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों को धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed