{"_id":"69b3175490217dfd44002234","slug":"iranian-citizens-sent-back-after-finding-their-visas-and-passports-valid-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154897-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वीजा और पासपोर्ट मिला सही वापस भेजे गए ईरानी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वीजा और पासपोर्ट मिला सही वापस भेजे गए ईरानी नागरिक
Fri, 13 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के अलीगढ़वा बाॅर्डर पर बुधवार शाम एसएसबी और पुलिस की जांच में पकड़े गए दो ईरानी नागरिकों को जांच के बाद नेपाल में भेज दिया गया। अफसरों के मुताबिक, जांच में उनका बीजा और पासपोर्ट सब सही पाया गया। वह गलती से बाॅर्डर पर चले आए थे, इसलिए जांच के बाद नेपाल में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़वा बाॅर्डर पर एसएसबी के जवान चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो संदिग्ध नो मैंस लैंड पर पहुंच गए और रुपये बदलने के बारे में जानकारी लेने लगे। संदिग्ध लगने के कारण एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। दोनों ने खुद को ईरान का नागरिक होना बताया।
विदेशी के होने के मामले के जानकारी के बाद कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को थाने पर लाया गया। यहां पर कई एजेंसी के लोगों ने बारी- बारी करके पूछताछ किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनकी पहचान इंशा दालबंद (69) अबु फजल अहमदी (16) निवासी तेहरान ईरान के उम्र में हुई। दोनों के पास टूरिस्ट का बीजा और पासपोर्ट दोनों था। वहीं, एक बात यह सामने आई की गलती से बिना जानकारी के वह चले आए। इसके लिए लिखापढ़ी करके नेपाल में भेज दिया गया। जांच पूरी होने तक कई एजेंसी लगी रही। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि जांच में पासपोर्ट और बीजा व अन्य कागजात सब सही पाया गया। इसलिए वापस नेपाल में भेजा गया।