{"_id":"65d3b419776cd98f6b0791c7","slug":"investment-of-rs-89769-crore-will-remove-the-stain-of-extreme-backwardness-and-there-will-be-development-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113131-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 897.69 करोड़ के निवेश से मिटेगा अति पिछड़ेपन का दाग, होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 897.69 करोड़ के निवेश से मिटेगा अति पिछड़ेपन का दाग, होगा विकास
Tue, 20 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में उद्यमियों को चेक वितरण करते मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक साथ मे
सिद्धार्थनगर। विकास को गति देने के लिए प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा दे रही है। जिससे उद्योग बढ़े और अन्य राज्यों का पयालय रूके और अपने घर के पास ही लोगों को रोजगार मिले। सोमवार को औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ नये भारत का ग्रोथ इंजन विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया। इसका सीधा प्रसारण लोहिया, कला भवन, डुमरियागंज, इटवा, बांसी और शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर आयोजित ग्राउंड बे्रकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में निवेश करने वाले उद्यमियों ने देखा। इसमें 897.69 करोड़ की लागत के 236 एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। जिले में 96 औैर लखनऊ में 12 सहित निवेश करने वाले 108 उद्यमी सम्मानित हुए। डुमरियागंज डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि इन उद्योगों की स्थापना से 6655 लोगों को रोजगार मिलेगा।
लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि जनपद में 10 हजार करोड़ का एमओण्यू हुआ था। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य है कि लोगों के हाथों में रोजगार हो। उनको किसी अन्य राज्य में रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य है। जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर का विशेष योगदान रहेगा। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि देश प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, जी 20 के आयोजन के माध्यम से करने का कार्य किया गया है। विधायक माता प्रसाद पांडेय ने जनपद के उद्यमियों को बधाई दी। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से 897.69 करेाड़ की लागत के 236 एमओयू0 पर हस्ताक्षर किया गया। इससे जनपद के 6655 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। अन्य उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में किसानो को कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर अच्छी पैदावार प्राप्त किया जा रहा है। उद्यमियों की सभी समस्याओ का निराकरण कराया जायेगा। जिससे उद्यमी जनपद को और ऊचाईयों पर ले जाएग। इस दौरान इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ पुष्प कुमार के, एसडीएम ललित कुमार मिश्र, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा, सहायक आयुक्त उद्योग शिवशंकर मौजूद रहे।
इन उद्यमियों को निवेश के लिए मिला ऋण
इस अवसर पर निवेश करने वाले उद्यमियों को ऋण वितरित किया गया। इसमें अनूप छापडिय़ा धनराशि 12 करोड़ फ्लोर मिल के लिए, चन्द्रेश उपाध्याय धनराशि 12 करोड़ हास्पिटल के लिए, रोहित कुमार जायसवाल धनराशि 10.90 करोड़ राइस मिल के लिए। अमर सिंह चौधरी धनराशि 8 करोड़ राइस मिल के लिए। संदीप कुमार धनराशि 6.93 करेाड़ राइस मिल। खुशबू जायसवाल धनराशि तीन करोड़ राइस मिल। सुशीला सिंह धनराशि ३ करोड़ तकनीकी शिक्षा, असलम चैधरी धनराशि 1.40 करोड़ बिजनेस लोन, डॉ. अजय रावत धनराशि 1.36 करोड़ बेकरी उद्योग, संजीव जायसवाल धनराशि 1.20 करोड़ राइस मिल के लिए ऋण दिया गया।
विज्ञापन
बैंकों से दी जाने वाली धनराशि के डेमो चेक
इटवा। विकास खंड इटवा के सभागार में सोमवार को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आये व्यापारियों को एसडीएम इटवा राहुल सिंह ने कहा कि सरकार विकसित प्रदेश के निर्माण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाह रही है। वह व्यवसायिक हितों के लिए सुरक्षित माहौल व आसानी से ऋण सुलभ कराने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज उद्यमियों के यहां सरकार खुद पहुंच रही हैं और उन्हें उद्योग धन्धें लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पांच व्यापारियो को कस्बे में स्थित बैंकों की ओर से दी गई धनराशि का डेमो चेक दिया जा रहा है। इनमें व्यापारी फातमाखातून को काला नमक चावल के लिए दस लाख रुपये, पूनम को राइस मिल के लिए सहित अन्य उद्यमी शामिल हैं। इनकों डेमो चेक दिया गया। इस दौरान व्यापारी प्रभात जायसवाल, शिवकुमार वर्मा, अनिल जायसवाल, नरेंद्र छापडय़िा तहसीलदार इटवा रबि यादव आदि मौजूद रहे।
निवेशकों को मिला 10-10 लाख का डेमो चेक
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील के सभगार में सोमवार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ का सीधा प्रसारण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ का सीधा प्रसारण मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा, एसडीएम कमेंद्र कुमार, नगर पंचायत बढऩी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, बीडीओ शोहरतगढ़ ओम प्रकाश गुप्ता, बढऩी बीडीओ मुरली मनोहर मिश्र, सहित कर्मचारी व आदि लोगों ने इस कार्यक्रम के साक्षी बने। उसके बाद 40 लाख रुपये की लागत से उद्योग लगाने वाले चार व्यक्तियों 10-10 लाख रुपये का चेक दिया गया।
पांच लाभार्थियों को दिया गया चेक
बांसी। स्थानीय तहसील कार्यालय सभागार में सोमवार को ग्राउंड बें्रकिग सेरेमनी 4.0 का सीधा प्रसारण किया गया। जिसका अवलोकन विधायक जय प्रताप सिंह के पुत्र कुंवर अभय प्रताप सिंह सहित वहां मौजूद सभी लाभार्थियों मे किया। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को व्यवसाय को बढ़ाने के लिए चेक सौंपा गया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद अभय सिंह, एसडीएम प्रदीप कुमार यादव व प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने दिनेश चौधरी को बकरी पालन के लिए 12.50लाख नीरज कुमार चतुर्वेदी को मिल्क प्रोडक्टस के लिए 10 लाख, अख्तरून्निशा को बकरी पालन के लिए 8 लाख, शादाब खान को आलमारी उद्योग के लिए 5 लाख तथा पंकज सिंह को मिल्क प्रोडक्टस के लिए 5 लाख का चेक भेंट किया।
पहले बीमारू अब विकसित प्रदेश के रूप में मिली पहचान- सुब्रत पाठक
उत्तर प्रदेश की पहले बीमारू बिछड़े और गुंडा माफिया तथा दंगा से पहचान होती थी। भाजपा सरकार बनने के बाद पिछड़े प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडा माफिया का सफाया करके और उन्हें मिट्टी में मिलाकर भय मुक्त किया। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद के जरिए प्रदेश को विकसित प्रदेश की पंक्ति में अग्रिम स्थान दिलाने का काम किया। यह बातें कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने सोमवार को डुमरियागंज नगर के राप्ती तट स्थित मंगल भवन में कही। वह नए भारत का ग्रोथ इंजन विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी विकास की गारंटी बन चुके हैं। उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे देश ही नहीं विदेश से भी लोग निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं। जबकि पूर्ववर्ती सपा सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान हर जनपद के अलग-अलग गुंडा माफिया के रूप में होती थी जिन्हें मिट्टी में मिलाने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। उद्योगपतियों व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजिलित करके कर मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक और डीएम पंकज अग्रवाल तथा पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने करके किया।
सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, लवकुश ओझा, सुगंध अग्रहरि, एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, नपा अध्यक्ष भारतभारी चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, बीडीओ अमित सिंह मौजूद रहे।