फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   investigations1

निर्धारित समय में पूर्ण कराएं बाढ़ बचाव कार्य: विधायक

Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
investigations1
निर्धारित समय में पूर्ण कराएं बाढ़ बचाव कार्य : विधायक
विज्ञापन

- लखनापार-बैदौला बांध एवं तनेजवा कटान स्थल का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाढ़ बचाव एवं बांधों की मरम्मत संबंधी सभी कार्य निर्धारित समय से पूर्ण करें, ताकि बाढ़ आने पर लोगों को किसी तरह का खतरा न हो। ये बातें विधायक श्यामधनी राही ने शनिवार को नौगढ़ तहसील क्षेत्र के लखनापार-बैदौला बांध के निरीक्षण के दौरान कहीं।

विधायक श्यामधनी राही ने लखनापार-बैदौला बांध के तनेजवा कटान स्थल पर ड्रेनेज खंड की तरफ से 4.53 करोड़ की लागत से मरम्मत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद कूड़ा-घोघी तटबंध के सेमरा कटान स्थल पर 3.23 करोड़ के बचाव कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराने की हिदायत दी। उन्होंने तनेजवा के पास बांध मरम्मत के वार्षिक अनुरक्षण मद के तहत कराए जा रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों से बातकर बाढ़ की समस्या की जानकारी की और उसके निदान का अश्वासन दिया। मौके पर मौजूद ड्रेनेज खंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकिरन नेहरा ने बताया कि उपलब्ध संसाधन से बांधों की मरम्मत कराई जा रही है। बाढ़ से पहले बचाव कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। इस दौरान अवर अभियंता संजय कुमार, मुनीव कुमार, अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed