फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Investigation of irregularities in road construction will start, action will be taken

सड़क निर्माण में अनियमिता की जांच शुरू, होगी कार्रवाई

Thu, 31 Mar 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Investigation of irregularities in road construction will start, action will be taken
सड़क निर्माण में अनियमिता की जांच शुरू, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में नौगढ़-गोरखपुर एनएच के पकड़ी से सियरापार तक बन रही सड़क में अनियमितता की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की जांच का निर्देश दिया गया है, इसमें अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पकड़ी से सियरापार तक जाने वाली जर्जर हो चुकी पांच किमी सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से 14 जून 2021 से कार्य प्रारंभ कराया गया है, जिसे 13 जून 2022 तक पूर्ण करना है। स्थानीय निवासी बेकारूराम, वीरेंद्र यादव का कहना है कि शुरुआत में देरी की गई और अब तेजी दिखाते हुए मानकविहीन तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गईं थीं, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। अभी गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने पर कुछ ही दिन में सड़क टूट जाएगी, जिससे यहां के लोगों को एक बार फिर से सांसत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

समाजसेवी विनोद सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने मानक के विपरीत अर्थवर्क ठीक तरीके से नहीं कराने, पानी का प्रयोग नहीं करने, पटरी का निर्माण नहीं करने डस्ट की जगह मिट्टी का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आरईएस के अधिशासी अभियंता आरएस सोनकर ने कहा कि ठेकेदार को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को जोड़ती है सड़क
पकड़ी से सियरापार तक जाने वाली सड़क दुमदुमवा, महुलानी, महदेवा, चोरई, चोरवर, सियरापार तक तो जाती है, इसके अलावा छितरापार, महदेवा तक के लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। साथ ही सियरापार के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पूर्ण होने पर कछार क्षेत्र के कई गांव के लोग इस सड़क के माध्यम से जिला मुख्यालय तक आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed