{"_id":"684b16f4393286a76a004ba4","slug":"international-seminar-on-yoga-from-20th-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139212-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: योग पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: योग पर अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 20 से
विज्ञापन
सेमिनार में देश-विदेश के विद्वान, योगाचार्य, पर्यावरणविद, चिकित्सक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में योग दिवस पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 20-21 जून को किया जाएगा। इस स्लोगन वन अर्थ और वन हेल्थ रहेगा। सेमीनार की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कविता शाह, संयोजक प्रो. नीता यादव व सह-संयोजक डॉ. लक्ष्मण सिंह रहेंगे।
सेमीनार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य योग को मानव, पशु एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के समन्वित दृष्टिकोण के रूप में स्थापित करना है। संगोष्ठी की संयोजक प्रो. नीता यादव ने बताया कि यह आयोजन वन अर्थ और वन हेल्थ की अवधारणा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें योग को समग्र स्वास्थ्य और पृथ्वी संरक्षण का माध्यम माना गया है। उन्होंने कहा कि आज के युग में योग केवल आत्मिक शांति का मार्ग नहीं, बल्कि धरती, जीव-जंतु और मानव के सामूहिक स्वास्थ्य के लिए एक वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और नैतिक समाधान है।
सह-संयोजक डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दो दिवसीय इस सेमिनार में देश-विदेश के विद्वान, योगाचार्य, पर्यावरणविद, चिकित्सक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें विभिन्न तकनीकी सत्र, विशेष व्याख्यान, शोध पत्र वाचन, पोस्टर प्रेजेंटेशन तथा प्रायोगिक योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि सेमीनार विश्वविद्यालय को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगी और युवा पीढ़ी को योग एवं पर्यावरण चेतना के साथ जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।