{"_id":"63c2ed15b182376ba457fcb3","slug":"interlocking-work-from-mnrega-will-be-investigated-for-rigging-siddharthnagar-news-gkp4643464171-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मनरेगा से इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मनरेगा से इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा से इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली की होगी जांच
: मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुरसिया में हुआ था कार्य
: शिकायत पर पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य ने डीएम को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुरसिया में वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में मनरेगा से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य में धांधली की शिकायत की जांच होगी। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने डीएम को जांच के लिए पत्र भेजा है। डीपीआरओ आदर्श का कहना है कि नियमानुसार मिले शिकायती पत्र की जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मिठवल ब्लॉक के ग्राम जिगिना खुर्द निवासी अनुराग पटेल ने शपथ पत्र सहित सीडीओ को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत तुरसिया में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने वर्ष 2018-19 में ग्राम तुरसिया के टोला इमिलिया में संजय के घर से अर्जुन के खेत तक बिना इंटरलॉकिंग कार्य कराए भुगतान कराने का आरोप लगाया है। साथ ही टोला इमिलिया में ही लक्ष्मीकांत के खेत से प्राथमिक विद्यालय तक एक ही इंटरलॉकिंग कार्य पर तीन बार भुगतान लिए जाने का आरोप लगाया है। इसी तरह ग्राम तुरसिया में फकरुल्लाह के खेत से अजीमुर्रहमान के खेत तक इंटरलॉकिंग कार्य पर दो बार भुगतान लिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा कार्य में धांधली की बदौलत रोजगार सेवक के पास आय से अधिक संपत्ति हो गई है, जिसकी जांचकर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों की शिकायत पर ही पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि मनरेगा कार्य में धांधली की जिला स्तरीय टीम से जांचकर तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।