फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Intensive inspection campaign conducted around schools and colleges

Siddharthnagar News: स्कूल-कॉलेजों के आसपास चलाया सघन जांच अभियान

Fri, 03 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Intensive inspection campaign conducted around schools and colleges

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जनपदीय एंटी रोमियो स्क्वाॅड टीम ने बांसी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बाजार और प्रमुख चौराहों पर मनचलों और शोहदों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाॅड मीरा चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने थाना क्षेत्र बांसी के बांसी बाजार, रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर, बाजार डीह मिठवल सहित विभिन्न स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की। इसके अलावा मुख्य सड़कों और चौराहों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला दुकानदारों से बातचीत कर यह जानकारी ली गई कि कहीं बाजार या चौराहों पर कुछ लोग अनावश्यक रूप से घूमकर महिलाओं और छात्राओं को परेशान तो नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed