फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Intelligence department will keep an eye on police recruitment exam

Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा पर रहेगी खुफिया विभाग की नजर

Thu, 15 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Intelligence department will keep an eye on police recruitment exam
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। सीसीटीवी कैमरे से लैस परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में जोन, सेक्टर के साथ ही चार सचल दस्ता भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही खुफिया विंग भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगी। परीक्षा के संबंध में अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा में कुल 11688 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


यूपी पुलिस की आरक्षी के पद के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। ऑफलाइन होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में आयोजित होने वाली परीक्षा में कड़ी चौकसी रहेगी। परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो इसके लिए हर स्तर पर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता गठित किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करते रहे हैं। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर खुफिया विंग अलर्ट रहेगी। इसके अलावा एसटीएफ भी परीक्षा पर नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। यहां अभ्यर्थियों के अलावा कोई आने-जाने नहीं पाएगा। आसपास की फोटो कॉपी आदि की दुकानें बंद रहेंगी। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का समय
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 तक होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एक पेपर के लिए दो घंटा निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा।


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थ आश्रम बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ मंदिर प्रयोगशाला बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सेंट फंसिस नगर तेतरी बाजार, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा मदवरिया, मूरती देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज, अल फारूख इंटर कॉलेज, अमौना इटवा, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक बांसी, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed