फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   insured

स्कूली बच्चों का टेंपो पलटा, 22 घायल

Wed, 14 Aug 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
insured
बांसी के नरकटहा के पास पलटा टेंपू - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांसी के नरकटहा मोड़ के पास हुआ हादसा, एक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। एनएच-233 पर नरकटहा मोड़ के पास बच्चों को स्कूल ले जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने नाले से टकरा कर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 22 बच्चों सात बच्चों में सात गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पीआरबी 1502 से सभी को पीएचसी बांसी पहुंचाया। घटना सुबह आठ बजे की है।

नगर के प्रताप नगर वार्ड स्थित एबीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर निजी टेपों चालक तेज आवाज में गाना बजाते हुए स्कूल जा रहा था। इसी बीच टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ग्राम भुजराई निवासी छात्रा प्रिया (11) यादव पुत्री धर्मराज, सोनखर के कदमहा निवासी गोविंद राजभर (8) पुत्र राम नरेश व दिपांशु (7), भुजराई निवासी शिखा यादव (12) पुत्री राजमन यादन, रीतू यादव (8), हिमांश (7), रिया (11) व अंशिका (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने टेंपो को उठाकर बच्चों को निकाला और बांसी पीएचसी ले गए। जहां छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं प्रिया यादव की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अर्जुन, सविता, अंकिता, शिवम, किशन, संध्या, अरून, संजय, सत्यम, परवीन, नाब्या, शिखा, दिव्या आदि को भी हल्की चोंटें आईं हैं। घटना की जानकारी पर सीओ नईम खां मंसूरी व कोतवाल शैलेश सिंह अस्पताल पर पहुंचकर घायल बच्चों का हालचाल जाना। वहीं पीआरवी के जवान एचसी राम प्रताप चौधरी, आरक्षी अनूप चौबे व चालक हृदय नारायण पांडेय के प्रति घायलों के परिजनों ने आभार ज्ञापित किया। एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना गंभीर है। गनीमत है कि बच्चे सुरक्षित बच गए। क्षमता से अधिक बच्चों को स्कूल ले जाने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed