फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Instructions for working of Amrit Sarovar in a quality manner

Siddharthnagar News: अमृत सरोवर का गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने का निर्देश

Wed, 07 Jun 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Instructions for working of Amrit Sarovar in a quality manner
उसका बाजार के भिटिया में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार
सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक क्षेत्र के भिटिया गांव के निर्माणाधीन अमृत सरोवर का बुधवार को सीडीओ जयेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरोवर में तिरंगा पोस्ट निर्माण, रैंप, टूटे फुटपाथ का मरम्मत कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश बीडीओ कृतिका अवस्थी को दिया।
विज्ञापन


सीडीओ जयेंद्र कुमार ने निर्माण कार्य से संबंधित फाइल भी देखी। इसके अलावा स्वास्थ्य उपकेंद्र भिटिया में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस बीएचएनडी का निरीक्षण किया। टीकाकरण एवं टेस्टिंग किट एवं उपलब्ध उपकरणों का अवलोकन किया। निरीक्षण में वजन मशीन, लंबाई मापने की मशीन एवं अन्य टेस्टिंग किट उपलब्ध मिली। स्वास्थ्य उपकेंद्र की कम जगह को देखते हुए बगल में नवनिर्मित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में टीकाकरण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा एवं आंगनबाडी वर्करों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत संजय पांडेय, ग्राम प्रधान सतीश चौधरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव, इशरावती जायसवाल, सचिव राहुल यादव, शरद त्रिपाठी, सीएचओ मांडवी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed