फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   inspection in city hotel

होटल में एकसाथ रखे मिले मांसाहारी व शाकाहारी सामग्री

Mon, 08 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
inspection in city hotel
शहर के होटल में छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा की टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
होटल में एकसाथ रखे मिले मांसाहारी व शाकाहारी सामग्री
विज्ञापन

- शुभम पैलेस होटल व प्रज्ञा स्वीटस में मारा गया छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के शुभम पैलेस होटल एवं प्रज्ञा स्वीट्स एवं बेकर्स में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को छापा मारा। होटल के किचन एवं फ्रीज में शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन व कच्चा माल एकसाथ रखा पाया गया। दोनों स्थानों से दो-दो नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है।
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव, आरएन वर्मा, पीके वर्मा, चंद्रभानु एवं प्रतिमा उपाध्याय की टीम ने सोमवार सुबह छापा मारा। टीम ने उस्का रोड पर स्थित प्रज्ञा स्वीट्स एवं बेकर्स से मिलावट का संदेह होने पर बेसन एवं छेने का रसगुल्ले का नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

खजुरिया रोड स्थित शुभम पैलेस होटल का निरीक्षण करके पनीर एवं काजू के दो नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेजा। होटल के फ्रीज में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन और कच्चा माल एक साथ रखा पाया गया। होटल में छह किग्रा ओरिका ब्रांड के मसाले एक्सपायर पाये गये, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही एफबीओ को निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठान में पाये गये कमियों को तत्काल दूर करके ही कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दुकानों पर दर्ज होगा केस
जुलाई में छापा के दौरान एकत्रित किये गए नमूनों में शहर के हाइडिल तिराहा उसका रोड स्थित बंगाली स्वीट्स और बांसी के केशव कुंज स्वीट्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। चाय की पत्ती के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। दोनों प्रतिष्ठानों के जिम्मेदारों पर विभाग केस दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed