फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Innocent murdered by strangulation in siddharthnagar

Siddharthnagar: मासूम की गला दबाकर हत्या, बोरे में भरकर बक्से में रखा शव

Mon, 26 Sep 2022 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Sep 2022 04:14 PM IST
सार

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवती और पिता हिरासत में हैं। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Innocent murdered by strangulation in siddharthnagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव में घर खेलने के चार वर्षीय मासूम बालक की एक युवती ने रविवार को गला दबाकर हत्या कर दी। देर रात घर में रखे बक्से में बोरे से बंधा हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्या का केस दर्ज करके आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव निवासी सनी (4) पुत्र राजेश रविवार को पड़ोस के ही ढ़ाई वर्षीय आर्यन के साथ दोपहर में खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद आर्यन तो लौट आया, लेकिन सनी नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन शुरू कर दिए। देर शाम तक जब पता नहीं चला तो मोहाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खोजबीन करने के बाद पता चला कि बालक गांव की रहने वाली ज्योति के घर गया था। संदेह गहराया तो पुलिस ने तलाशी ली और घर में रखे बड़े बक्से में बोरी में सनी की लाश मिली। शव को बाहर निकाला और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवती और पिता हिरासत में हैं। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed