{"_id":"62b9e8839b3b1c7675515bd3","slug":"innocent-dies-due-to-bike-accident-siddharthnagar-news-gkp441842277","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट से मासूम की मौत
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा-साहा मार्ग स्थित पकड़ी गांव के पास रविवार शाम सड़क हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पर खेलने के दौरान बाइक की चपेट में आ गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो मृत बच्ची के परिवार के सदस्यों ने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रदीप यादव की ढाई साल की पुत्री पल्लवी अपनी दादी विंद्रावती देवी के साथ खेत में धान की नर्सरी की स्थिति देखने गई थी। खेत के पास से बरगदवा-साहा मार्ग पर पल्लवी खेल रही थी कि बाइक की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उसके बाद मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में करीब देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्हिया थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि मृत बच्ची के पिता प्रदीप यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इस घटना में कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है, लेकिन चालक हिरासत और बाइक कब्जे में है।