{"_id":"6740cee3980346b9a20e80e1","slug":"innocent-child-dies-after-being-crushed-by-tractor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127635-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत
Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर ने एक चार वर्षीय मासूम को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने चली गई। वहीं मासूम के शव का पंचनामा कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी मो. इसरार का चार वर्षीय पुत्र आहिल उर्फ छोटू शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। इसी रास्ते से बिना नंबर की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसपर धान कूटने की मशीन लदी थी, गुजरी। इस दौरान खेलते समय एकाएक बच्चे की चीख निकली और वह गिर गया।
आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक मासूम आहिल उर्फ छोटू की मौत हो चुकी थी। चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। हादसे के बाद देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पंहुची डुमरियागंज पुलिस ने ट्रैकर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं, शव का पंचनामा कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज रमेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने ले आया गया है। चालक फरार है। शव का पंचनामा कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
स