फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Initiatives to restart the closed Padrauna sugar mill have been intensified.

Siddharthnagar News: बंद पडरौना चीनी मिल को चालू कराने की पहल तेज

Sat, 28 Feb 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Initiatives to restart the closed Padrauna sugar mill have been intensified.
पडरौना। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान प्रतिनिधि, चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग की बैठक हुई। इसमें बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को पुनः संचालित कराने पर चर्चा हुई। किसान प्रतिनिधियों ने मिल चालू कराने के लिए जिला प्रशासन को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बैठक में छोटेलाल सिंह समेत अन्य किसानों ने बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग उठाई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मिल चालू कराने के लिए भूमि अभिलेखों की जांच की गई है। इसमें करीब 100 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर वर्तमान में खेती की जा रही है। इसके अलावा करीब 50 एकड़ भूमि पर कब्जा की जानकारी मिली है। कब्जा हटाने के लिए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में किसानों ने भरोसा दिलाया कि यदि पडरौना मिल को पुनः चलाने के लिए कोई सक्षम पक्ष आगे आता है, तो वे गन्ना मूल्य भुगतान से संबंधित अपने समस्त वाद उच्च न्यायालय से वापस लेने को तैयार हैं। किसानों ने कहा कि वे ब्याज छोड़कर केवल मूलधन लेने पर सहमत होंगे, ताकि मिल संचालन में कोई बाधा न आए। डीएम ने किसान प्रतिनिधियों से संबंधित वादकारियों के शपथ-पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नई चीनी मिल की स्थापना अथवा पुनः संचालन से गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। डीएम ने बैठक में चीनी मिल प्रतिनिधियों को ड्रेनों की सफाई कराने का निर्देश दिए, ताकि आगामी पेराई सत्र से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारु की जा सकें।इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed