फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Informed about ongoing schemes in Gram Panchayat

Siddharthnagar News: ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी

Sat, 22 Nov 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Informed about ongoing schemes in Gram Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत रामगढ़ में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत सचिव अभिनव ओझा ने एसआईआर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए उनके प्रश्नों और आशंकाओं का निदान किया गया। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा जो भी प्रपत्र मांगा जा रहा है उसे उपलब्ध कराएं। गणना प्रपत्र की सभी औपचारिकता पूर्ण कराकर उसका तत्काल आनलाइन फीडिंग भी कराएं। वरना मतदाता सूची से नाम कट जाएगा और वोट देने से वंचित भी जाएंगे।
विज्ञापन

एसआईआर कार्य में लापरवाही मिलने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को अवगत करा दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित समय पर प्रपत्र का फीडिंग करा दें। गांव में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्त पेंशन, राशन कार्ड व आवास की सुविधा से वंचित न रहने पाए। मनरेगा के तहत कच्चे काम में तेजी लाएं, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नसीम अहमद , तौहीद, रामधनी, रामसेवक, दयाराम, बरकत अली आदि मौजूद रहे।
---------------------------
एसआईआर अभियान में लाएं तेजी : एसडीएम
फोटो-
डुमरियागंज। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने को लेकर तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर जुट गया है। शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर समीक्षा की गई।

एसडीएम राजेश कुमार ने सभी सेक्टर अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों से एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निर्धारित समय के भीतर पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने बूथों पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से एसआईआर कार्य को संपादित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं तहसीलदार रवि कुमार यादव ने मेहीहरदो, झहराव, खोरिया रघुवीर सिंह, मिश्रौलिया समेत एक दर्जन बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण फार्म फीडिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने बीएलओ के कार्यों की भी समीक्षा की। तहसीलदार ने बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चार दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे, प्राप्त फार्मों को ऑनलाइन करेंगे और मृतक, डुप्लीकेट व अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बने, इसके लिए सभी जिम्मेदार विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इसमें सभी विभागाध्यक्ष सहयोग करके अभियान को सफल बनाए।
इस दौरान लेखपाल प्रवेश शुक्ला, सत्येंद्र मिश्रा, अभिषेक कुमार, सौरभ चौरसिया रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed