फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inform women about their rights

Siddharthnagar News: महिलाओं को अधिकार के बारे में जानकारी दी

Sat, 22 Nov 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Inform women about their rights
- जोगिया कोतवाली की पुलिस की ओर से चलाया गया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा में महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर क्राइम एवं महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान के तहत शुक्रवार को महिला पुलिस कर्मियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों एवं महिलाओं एवं लड़कियों और महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया।
थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112 , 1090 पर फोन करके या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। हेल्पलाइन आौर सशक्तीकरण व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में गांव के लोगों को जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल एवं बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित की गई। उप निरीक्षक आनंद शाही, पूजा यादव, रीता, प्रदीप उपाध्याय, स्वेता यादव, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed