फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indo Nepal Borrder Scrininge

सीमा पार कर आने जाने वालों की हो रही स्क्रीनिंग

Sat, 21 Mar 2020 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Indo Nepal Borrder Scrininge
खुनुवां बॉडर पर नेपाल देश से आने वाले लोगों का जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नेपाल से आनेवाले 1175 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन

भारत-नेपाल में सुरक्षा एजेंसी व स्वास्थ्य विभाग की टीम वायरस को लेकर अलर्ट
नेपाल सीमा में स्वास्थ्य शिविर कैंप में 297 लोगों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां बॉर्डर पर कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क है। खुनुवां बार्डर पर नेपाल से आने वाले 1175 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। भारत और नेपाल के बीच यात्रा करने वाले राहगीरों की स्वास्थ्य जांच के बाद ही सीमा पार करने दिया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान अधिक है तो उसे संदिग्ध मानकर दूसरे देश जाने या वहां से आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
खुनवां बॉर्डर डॉ. प्रवीण कुमार की टीम दोनों देशों के बीच आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही है। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिस राहगीर को सौ डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होता है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है। खुनुवां बार्डर पर नेपाल से आने वाले 1175 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इंडो-नेपाल बॉर्डर नेपाल बॉर्डर पर ही नेपाल सीमा में सुरक्षा के दृष्टिकोण से नेपाल सरकार भी आने जाने वाले राहगीरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मर्यादपुर स्थित नेपाल सीमा में लगे स्वास्थ्य शिविर कैंप में 297 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य जांच टीम में रवींद्र कुमार चौधरी, शशांक पांडेय, स्टाफ नर्स, अवध राम, आशा प्रभा देवी तथा नेपाल सीमा में डॉ. राधा विश्वकर्मा, पब्लिक नर्स सरस्वती ओली खत्री के साथ सुरक्षा के लिए एसएसबी इंसपेक्टर स्टवांगी टशी, सुमिर सिंह, पीके यादव, दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed