फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indian arrested with 12 kg gold and silver in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में 12 किलो सोने-चांदी के साथ भारतीय गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Indian arrested with 12 kg gold and silver in Nepal
नेपाल में सोने के आभूषण व रुपयों के साथ सुरजीत
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। नेपाल पुलिस ने मंगलवार को पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के एक मकान में छापा मारकर छह किलो सोना और छह किलो चांदी के साथ एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी सुरजीत भौमिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन




कास्की जिला पुलिस कार्यालय के एसपी मोहन कुमार थापा ने बताया कि सूचना मिली कि पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के मोहरिया टोल वार्ड नंबर दो में रहले वाला भारतीय मूल का सुरजीत भौमिक सोने-चांदी की तस्करी करता है। सूचना पर मंगलवार को पुलिस बल ने घर पर छापा मारा। मौके से 5 किलो 200 ग्राम के अलग-अलग तरह के सोने के आभूषण, 999.90 ग्राम कच्चे सोने का एक बिस्किट और 50 ग्राम का एक और बिस्किट बरामद किया गया। इसके अलावा छह किलो चांदी भी बरामद की गई। पुलिस को मौके से 62 लाख 81 हजार रुपये नकद भी मिले। उसके पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 13 चेक, दो डायरी और 7 रजिस्टर बरामद किए गए।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि रजिस्टर की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी का सोना और चांदी कहां से लाता था और किसे देता था। राजस्व जांच विभाग आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सुरजीत को बुधवार को ललितपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed