फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India is the youngest country in the world: Sriprakash

भारत दुनिया का सबसे युवा देश : श्रीप्रकाश

Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
India is the youngest country in the world: Sriprakash
भारत दुनिया का सबसे युवा देश : श्रीप्रकाश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत दुनिया का सबसे प्राचीन होने के बाद भी युवा देश है। संगठन पुराने और नए लोगों को लेकर समाज में काम करता है। संघ प्रारंभ हुए 97 वर्ष हो गए। यदि नए लोग न आए होते तो समाज में काम करने का स्वरूप इस प्रकार नहीं होता। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहीं। वह रविवार को गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नौगढ़ नगर इकाई के तत्वाधान में आयोजित वनविहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां व्यक्ति को प्रधान नहीं माना गया है। तत्व, यानी भगवा ध्वज को प्रधान माना गया है। भगवा ध्वज का मतलब भगवान का ध्वज होता है। मानव सदा अपूर्ण रहा है। पूर्ण तो केवल ईश्वर हैं। इस लिए व्यक्ति के आचरण से संघ के आचरण की तुलना नहीं की जा सकती। भगवा ध्वज त्याग सीखाता है। इतिहास में वही अमर होता है, जो त्याग करता है। संघ के लोगों ने भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए स्वयं का बलिदान किया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर समाज के लिए काम किया। यह भाव शाखा में आने वाले स्वयंसेवकों में ही होता है। संघ एक परिवार के रूप में जाना जाता है, जो नियम नहीं नियत से चलता है। मानव जीवन की सभी परंपराएं व आदर्श जो पूर्वजों ने दिया है, उसी अनौपचारिक संबंधों के आधार पर संघ चलता है। सभी एक-दूसरे के सुख-दुख के सहभागी होते हैं। इस दौरान जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह ने नगर कार्यकारिणी के कुछ दायित्वधारी कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर कार्यवाह ओंकार नाथ पांडेय, नगर प्रचारक अभय, जिला शारीरिक प्रमुख राजेश सिंह, नगर बौद्धिक प्रमुख अनूप पाठक, कृष्ण देव पांडेय, वरिष्ठ धर द्विवेदी, दीपक मौर्य ओमशंकर पांडेय, संतोष मिश्र, संतोष कश्यप, योगेंद्र यादव, महादेव प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed