फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India is ringing in the world under the leadership of PM Modi: Jagdambika Pal

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बज रहा है भारत का डंका : जगदंबिका पाल

Mon, 19 Jun 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
India is ringing in the world under the leadership of PM Modi: Jagdambika Pal
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मन की बात 102वें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रविवार को डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने जनता के साथ सुना। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी और जनहित की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए मन की बात को अपने जीवन व्यवहार में प्रयोग में लाने की अपील की।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश आज विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। पीएम मोदी का प्रयास है कि एक भारत सशक्त भारत के सपने को साकार किया जाए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने जितने विकास का कार्य नौ वर्ष के कार्यकाल में किया है उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ही प्रमाण है कि आज अमेरिका में उनका स्वागत करने के लिए वहां के सांसद 25 स्थानों पर स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इस सत्र में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, अभय राम पांडेय, श्यामसुंदर अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, राजेश गौतम, संयोजक कसीम रिजवी, राजेश द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान संघ के डुमरियागंज ब्लॉक संघ अध्यक्ष सुनील पाठक, शशि प्रकाश अग्रहरि, उमा शंकर श्रीवास्तव, कुंवर आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed