फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   india figets covid

इंडिया फाइट्स कोविड देगा कोरोना पर संपूर्ण जानकारी 15-59-26

Thu, 30 Apr 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
india figets covid
इंडिया फाइट्स कोविड देगा कोरोना की पूरी सूचना
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1075 और 104 पर मिलेगी कोरोना की वास्तविक स्थिति और सटीक जानकारी
रबींद्र कुमार गुप्ता
डुमरियागंज। कोरोना वायरस संक्रमण की वास्तविक स्थिति और सटीक जानकारी देने के उद्देश्य से सरकार ने इंडिया फाइट्स कोविड डॉट कॉम वेबसाइट लांच की है। सरकार ने कोरोना टोल फ्री नंबर 104 और 1075 भी जारी किया है। इन नंबरों पर कॉल कर कोरोना संबंधी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। वेबसाइट लांच होने से अब सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण के संबंध में डाली जा रही अनाधिकारिक और फेक न्यूज पर अंकुश लगेगा। वेबसाइट पर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह और सच्चाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इंडिया फाइट्स कोविड डॉट कॉम में लोगों से अपील की गई है कि संक्रमितों के प्रति सामाजिक दूरी रखें न कि भावनात्मक। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि लॉकडाउन के कारण जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं। राज्य सरकार ने मातृत्व स्वास्थ्य सेवा, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, परिवार नियोजन सेवाएं एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।

वेबसाइट पर मिलेगी यह जानकारी
1- सामाजिक दूरी के महत्व 2- हेल्थ वर्कर सपोर्ट 3- घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के उपाय 4- लॉकडाउन की स्थिति में संस्थागत प्रसव की सेवा 5- लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत 6- कोरोना पर फैले विभिन्न अफवाहों की सटीक जानकारी 7- कोरोना रोकथाम के उपाय 8- लॉकडाउन में डिजिटल पेमेंट 9- लॉकडाउन में स्तनपान एवं नवजात की देखभाल की जरूरत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed