{"_id":"575c5a324f1c1b8d239c58b6","slug":"incrochment-dimolish","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की हनक से मिनटों में खाली हुई पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की हनक से मिनटों में खाली हुई पटरियां
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा जमाए लोगों के विरुद्ध प्रशासन के अभियान की हनक दूसरे दिन भी खूब दिखी।
दोपहर बाद शुरू हुए अभियान से पहले ही ज्यादातर क्षेत्रों में पटरियां खाली हो चुकी थीं। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने सिद्धार्थ तिराहे बांसी स्टैंड तक अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी। इस दौरान कई जगहों से कब्जे भी हटाए गए।
बारिश के दिनों में नगर में जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए नाली-नालों पर निर्मित अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत शुक्रवार को सोहांस स्टैंड से स्टेशन रोड होते हुए सिद्धार्थ तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया था।
अभियान के पहले दिन प्रशासन की सख्ती का असर रहा कि दूसरे दिन अतिक्रमण हटवाने में मशक्कत नहीं करनी पड़ी। प्रशासन का अभियान दोपहर दो बजे के बाद शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने स्वेच्छा से कब्जे हटा लिए थे।
विज्ञापन
नाली-नालों पर निर्मित स्थाई-अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर सामानों को सुरक्षित जगह रख दिया था। सिद्धार्थ तिराहे से शुरू हुआ अभियान हनुमान गढ़ी, पेट्रोल पंप, लुंबिनी रोड, बांसी स्टैंड तक चला। कुछ ही देर में सड़क की पटरियां खुली और चौड़ी दिख रही थीं। हमेशा अतिक्रमण से जकड़ी रहने वाली इस सड़क का यह दृश्य देखकर राहगीर व आम लोगों ने भी राहत महसूस की।
कलेक्ट्रेट, विकास भवन क्षेत्र की स्थिति भी बदली नजर आ रही है। हालांकि प्रशासन के इस अभियान से पटरियों पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले ठेले-खोमचे वालों की शामत आई हुई है।
उन्हें नया ठिकाना ढूंढना पड़ रहा है। अभियान में शामिल एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि नाली को हद मानकर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। अगर दोबारा कब्जा किया गया तो संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि काफी समय से क्षेत्र के कई इलाके अतिक्रमणकारियों के कब्जे में होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी होती थी। लोगों ने नालों तक पर कब्जा कर लियाथा, जिसकी सफाई करने में समस्या होने पर यह अभियान चलाया गया।