फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increasing trend of people towards animal husbandry

Siddharthnagar News: पशुपालन के प्रति बढ़ रहा है लोगों का रुझान

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Increasing trend of people towards animal husbandry
सिद्धार्थनगर। शुद्ध दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्धता के लिए गोपालन बहुत जरूरी है। यह जानकारी पशु चिकित्साधिकारी जोगिया डॉ. बलराम चौरसिया ने लालपुर में आयोजित पशु पालक जागरूकता गोष्ठी में दी। डॉ. बलराम चौरसिया ने कहा कि दूध उपयोगी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी भोज्य पदार्थ है। स्वस्थ रहने के लिए एक गिलास दूध रोजाना चाहिए। अज्ञानता, उदासीनता व अनिक्षा के कारण वर्तमान दौर में गो पालन के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है। जिससे शुद्ध दूध का मिलना दूभर हो रहा है। खपत अधिक व उत्पादन कम होने के कारण बाजार में मिलावटी व नकली दुग्ध व दुग्ध उत्पाद का चलन बढ़ रहा है। शुद्ध दूध, दही के साथ स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन चाहिए तो सबको उपलब्ध संसाधन के हिसाब से गाय, भैंस रखनी पड़ेगी। मौके पर पशुपालकों में पशु स्वास्थ्यवर्धक औषधि का निशुल्क वितरण करते हुए पशु स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी पशु चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दी। इस दौरान यहां पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, विनोद त्रिपाठी, चंदावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed