फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increasing patients of joint pain and asthma

Siddharthnagar News: बुखार, खांसी, जोड़ों के दर्द और अस्थमा के बढ़ रहे मरीज

Mon, 27 Nov 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Increasing patients of joint pain and asthma
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम के कारण जहां लोग सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित है, वही जोड़ों के दर्द व अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर व बिजौरा में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में कुल 86 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं। जबकि चार मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन


पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने 32 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं देने के साथ ही सुझाव दिए। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मौजूद डॉ. अनुराग मिश्रा ने 12 मरीजों की जांच कर जरूरी औषधियां दीं। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने स्वास्थ्य मेला में 42 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। गागापुर गांव निवासी राम प्रसाद व बिजौरा गांव निवासी शिव मोहन को हृदय रोग की समस्या होने के कारण दो मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, शत्रुघ्न निषाद, मनोज मिश्रा, लल्ला प्रसाद, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed