{"_id":"69e534067943a74d3d035356","slug":"increased-strictness-at-kapilvastu-border-goods-worth-over-28-lakh-seized-in-three-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156858-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कपिलवस्तु बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती... तीन माह में 28 लाख से अधिक के सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कपिलवस्तु बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती... तीन माह में 28 लाख से अधिक के सामान जब्त
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिला में सशस्त्र पुलिस बल (आर्म्ड पुलिस फोर्स) ने तस्करी और राजस्व चोरी पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। बीते तीन माह में बल ने 28 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान को जब्त किया है। जब्त किए गए सामान में मशीनरी उपकरण, कपड़े, कॉस्मेटिक्स, खाद्यान्न और वाहन शामिल हैं।
आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी गोपाल अधिकारी ने बताया कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स नंबर 28 मुख्यालय, कपिलवस्तु की ओ से करीब 93 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 23 चेकपोस्ट, दो मुख्य कस्टम चेक प्वाइंट और एक सहायक कस्टम केंद्र के जरिये निगरानी को मजबूत किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई लगातार बढ़ती तस्करी और राजस्व लीकेज को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
अभियान के तहत न सिर्फ सीमा क्षेत्र बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में भी कार्रवाई तेज की गई है। गैरकानूनी लकड़ी की तस्करी, नदी उत्पादों के अवैध निर्यात और हाईवे पर राजस्व चोरी को रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए 24 स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं ताकि वे तस्करी और अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
विज्ञापन
भारत-नेपाल की संयुक्त पेट्रोलिंग तेज
सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय भी बढ़ा है। आर्म्ड पुलिस फोर्स और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के बीच नियमित संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। एसपी गोपाल अधिकारी के अनुसार, दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां रोजाना सीमा पर गश्त कर रही हैं और जरूरत के मुताबिक लंबी व छोटी दूरी की संयुक्त पेट्रोलिंग भी जारी है, जिससे तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।