फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased problem at the harvesting site due to rain

बारिश से कटान स्थल पर बढ़ी दिक्कत

Fri, 17 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Increased problem at the harvesting site due to rain
बूढ़ी राप्ती नदी के कटान स्थल पर कार्य करते मजदूर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश से कटान स्थल पर बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

परसा(सिद्धार्थनगर)। बढ़नी ब्लॉक के खैरी उर्फ झुंगहवां से झुलनीपुर तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग के बूढ़ी राप्ती नदी की लहरों से हुई कटान से बंद आवागमन सोमवार को आंशिक रूप से शुरू हो गया था, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से नई मिट्टी पटाई के कारण पूरे मार्ग पर आवागमन में दिक्कत हो रही है।
ड्रेनेज खंड की ओर से कटान स्थल पर लगाए गए 15 से अधिक मजदूरों की सहायता से कटान रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ईंट की जगह केवल मिट्टी भरी बोरियों को कटान रोकने के लिए नदी में डालने का विरोध किया है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां से झुलनीपुर तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग को बूढ़ी राप्ती नदी ने पूरी तरह से काट कर नदी में गिरा दिया गया है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चौधरी निसार अहमद, पूर्व बीडीसी कृष्णा, रामवृक्ष, गोविंद ,रामलखन, फक्की, सूरज कुमार, प्रभुनाथ ने आदि ने आरोप लगाया कि कटान स्थल के बाहर केवल दिखावे के लिए बोरियों में ईंट के टुकड़ों को भरकर रखा गया है। जबकि नदी में केवल मिट्टी बोरियों में भरकर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

पानी कम होने से थमी कटान
बिजौरा। शोहरतगढ़ सिंगारजोत मार्ग स्थित राप्ती पुल के एप्रोच में पानी कम होने से कटान नहीं हो रही है लेकिन बारिश होने के कारण दो दिन से बचाव कार्य भी बंद है। इस स्थान पर कटान के कारण बलरामपुर सिद्धार्थनगर मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के पुल पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। क्षेत्र के लोगों के साथ दूसरे जिलों से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed