{"_id":"6681cf78b8876e355e03eeca","slug":"increased-patients-of-fungal-infection-and-fever-and-cold-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120010-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंगल इन्फेक्शन और बुखार जुकाम के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंगल इन्फेक्शन और बुखार जुकाम के बढ़े मरीज
Mon, 01 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मौसमी बीमारी जैसे फंगल इन्फेक्शन और बुखार जुकाम के मरीज अधिक पहुंचे थे। चिकित्सक दवा देने के साथ ही मरीजों को परहेज करने की भी सलाह दिए। वहीं, गंभीर बीमारी के शिकार मरीजों को जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी तरहर में डॉ. बीके सिंह ने 21 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाओं के साथ सुझाव भी दिए। डॉक्टर ने बताया कि बारिश के मौसम में उमस भरी गर्मी होने व भीगने के कारण लोगों में फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 17 मरीजों की जांच कर जरूरी दवा दी। पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक के उपस्थिति में आयोजित स्वास्थ्य मेला में कुल 28 मरीजों का इलाज किया। डॉ. मलिक ने बताया कि खांसी, बुखार व दस्त के साथ ही फंगल इन्फेक्शन के मरीज आए, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी क्रम में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल तरहर में डॉ. बृजेश सिंह ने 11 मरीजों का इलाज किया। इस दौरान पीएन तिवारी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकुर में कुल 22 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। खेसरहा सीएचसी के डॉ. नीरज ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार श्रीवास्तव, एलटी ज्ञानेंद्र नाथ, वार्ड बॉय एजाज अहमद, एलए बिसंभर पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने 51 मरीज आए थे। इन लोगों को चेकअप कर दवा देकर परामर्श दिया गया।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी इटवा के अधीन चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 88 मरीज आए। इस दौरान सबसे अधिक पेट रोग से पीड़ित मरीजों की रही। पीएचसी झकहिया में डॉ. माहताब आलम ने 44 मरीजों, जिगिना धाम में डॉ. सजीव ने 19 मरीजों, भदोखर में फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह ने 15 मरीजों कर चिकित्सकीय परीक्षण करके उन्हें दवाएं दीं।