{"_id":"64dd118069c84216370f96ad","slug":"increased-patients-of-eyelid-swelling-with-eye-flu-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3059-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आई फ्लू के साथ पलक में सूजन के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आई फ्लू के साथ पलक में सूजन के बढ़े मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज और सीएचसी, पीएचसी पर एकाएक बढ़ गई रोगियों को संख्या
मेडिकल कॉलेज के नेत्ररोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन पहुंच रहे आई फ्लू के 50 तो 10 पलक में सूजन के रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आई फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही आंख के पलकों में सूजन होने और दर्द की शिकायत बढ़ गई है। हर दिन आई फ्लू के 50 तो 10 पलक में सूजन के रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसे एक प्रकार का इंफेक्शन बता रहे हैं। उनका कहना है कि आंखों की नियमित सफाई जरूरी है।
मौसम में बदलाव के साथ ही कई प्रकार की बीमारियां बढ़ जाती हैं। गर्मी और तेज धूप के कारण बुखार, जुकाम के रोगी तो बढ़ ही रहे थे। इस बीच आई फ्लू तेजी से फैल गया। अभी आई फ्लू की रफ्तार पर बहुत ब्रेक नहीं लग पाया है कि आंख के दोनों पलकों में सूजन केे साथ दर्ज और चुभन होने के लोग शिकार हो रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की पड़ताल की गई तो नेत्ररोग विशेषज्ञ के पास हर दिन जहां 50 से 80 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं तो वहीं 10 ऐसे में मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें आंख की पलक में सूजन और दर्द की शिकायत है। चिकित्सक इसे मौसम का असर और इंफेक्शन बता रहे हैं। दर्द और सूजन कम करने के लिए क्रीम लगाने की सलाह दे रहे हैं। बिना चिकित्सक को दिखाए दवा का प्रयोग नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एक झा ने बताया कि आई फ्लू को देखते हुए ड्रॉप की व्यवस्था है। आने वाले हर मरीजों को दवा दी जा रही है।
-- -
बचाव जरूरी
आई फ्लू एक प्रकार से संक्रामक बीमारी है, जो वायरल की तरह फैलता है। इसमें अगर कोई व्यक्ति इसी बीमारी से ग्रसित है तो प्रयास करें की उसे कम देखें और संपर्क में कम रहे हैं। अगर बीमारी की चपेट में आ भी जा रहे हैं तो तत्काल चिकित्सक को दिखाकर दवा लें। इसके साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान दें। अगर सही से इलाज हो तो चार से पांच दिन में बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं आंख की पलक में अगर एकाएक सूजन आ रही है तो यह इंफेक्शन है,चिकित्स को दिखाने के बाद दवा लें। यह भी एक प्रकार की बीमारी है।
विज्ञापन
डॉ. राकेश वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ