फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Including farm house burnt over a hundred, a death

खेत समेत सौ से अधिक घर जले, एक की मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Including farm house burnt over a hundred, a death
गेहूं की फसल राख
जिले में आग का तांडव मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों में लगी आग से हजारों बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन


एक सौ से अधिक आशियाने जल गए। आग की प्रचंड लपटों से गांवों में भगदड़ मची रही। आबादी क्षेत्र में आग पहुंचने से लोग गांव-घर छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस-प्रशासन, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग बुझने के घंटों बाद लोग वापस लौटे। इस दौरान भनवापुर के परसोहिया तिवारी गांव में आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

चिल्हिया थाना क्षेत्र के कोइरीडिहा के सिवान से शुरू हुई आग ने सेमरा सहित कई गांव के खेतों को आगोश में ले लिया। आग से सेमरा की दलित बस्ती के चार दर्जन से अधिक मकान जल गए। इन घरों में रखा घर-गृहस्थी के सामानों के जलने के साथ ही पांच बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आग से हरिवंश, रामउग्रह, फूलचंद, ज्ञानदास, पंचम, रामानंद, सुरसती, रामभरोसे, प्रेमा, सीताराम, रामविनोद, रोजन आदि के मकान जले। लहुरन की एक सप्ताह पहले खरीदी गई बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। भटौली, खोलाझुंगा, बजहां, मुड़िला, रमवापुर, भरवलिया, बैरखा, बैरखी, बजहां के सिवान में घंटों तक आग का कहर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से चारों तरफ खेतों की जोताई कर आग को काबू में किया। भनवापुर क्षेत्र के शाहपुर बाजार के बगल पचउथ, प्रानडीह व नेबुआ के किसान यार मोहम्मद, रईस, वसीर, जयनाथ, खरसानु, पहलवान, बबलू सहित कई किसानों के लगभग 50 बीघा खेत की फसल आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई। 


सोमवार की देर शाम क्षेत्र के परसोहिया तिवारी गांव में आग की चपेट में आने से गंगाराम झुलस गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed