फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inaugurated and laid the foundation stone of 551 projects worth Rs 1895 crore.

Siddharthnagar News: 1895 करोड़ रुपये की 551 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Fri, 15 Mar 2024 10:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated and laid the foundation stone of 551 projects worth Rs 1895 crore.
बीएसए ग्राउंड पर अयोजित जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने शुक्रवार को बीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर 1895 करोड़ रुपये की 551 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 1582 करोड़ लागत की 508 परियोजनाओं का शिलान्यास व 312 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोर्कापण किया। इसमें 10 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज के तहत नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसका निर्माण सीएंडडीएस करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जलनिगम ग्रामीण की 1196 करोड़ रुपये लागत की 423 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 7.95 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का लोर्कापण किया। साथ ही वह पीडब्लूडी के 131 करोड़ की 36 परियोजना व सिंचाई विभाग की 132 करोड़ के 15 कार्यों का शिलान्यास व लोर्कापण हुआ। इसके अलावा पीडब्लूडी बस्ती, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, यूपीपीसी बस्ती, राज्य सेतु निगम बस्ती, सी एंड डीएस, यूपी सिडको एवं नगर पंचायत बढ़नी, भारतभारी, बढ़नीचाफा, बिस्कोहर व कपिलवस्तु की परियोजनाओं का भी शिलान्यास व लोर्कापण हुआ।
विज्ञापन

इनको दिया योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत साक्षी, मो. आरिफ शाह, रेखा को स्मार्टफोन जबकि सचिन अग्रहरि, बीसी सखी रुकसार बानो को टेबलेट दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मला, राम भवन, संजना को योगी ने आवास की चाबी दी। साथ ही दीक्षा एवं पंखुड़ी का अन्नप्रासन भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed